रेल मंडल पहुंची CBI की टीम, छापेमारी के बाद पूछताछ से मचा हड़कंप

भिलाई : भिलाई स्थित वैगन मेंटेनेंस के प्रमुख पीपी यार्ड में गुरुवार देर शाम CBI की टीम ने अचानक दबिश दी।
मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ विभागीय अधिकारी द्वारा ठेकेदारों के बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर यह कार्रवाई की जा रही है। नई दिल्ली से CBI की विशेष टीम निजी वाहनों से सीधे भिलाई पहुंची
देर रात तक CBi के 10 से 12 अधिकारियों की टीम सीनियर डीएमई अनमोल उईके के चेंबर में दस्तावेजों को खंगालने और पूछताछ में जुटी रही।
कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई कि पीपी यार्ड के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया और किसी भी रेल अधिकारी या कर्मचारी को भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
लंबे समय से सीनियर डीएमई अनमोल उइके के खिलाफ शिकायत थी कि वह ठेकेदारों से रुपये की उगाही करता था। l