यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें कैंसिल, कुछ का मार्ग बदला

train-cancel-e1732093533432-500x
बिलासपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेल लाइन के कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते सितंबर और अक्टूबर 2026 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की है। इसमें कई ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा और एक ट्रेन निर्धारित समय से देरी से रवाना होगी।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
– 18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।
– 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
– 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
– 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
– 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस: 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
– 01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस: 29 सितंबर को रद्द रहेगी।
– 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस: 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
– 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस: 1 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
– 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस: 2 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
– 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
– 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
– 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
– 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस: 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
– 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
– 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
– 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 1 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।
18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर तथा 1 और 12 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।
12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रीसेंट पोस्ट्स