बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 26 अगस्त से 5 दिन का ब्रेक, 30 तक बैंक बंद; देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

bank

Bank Holiday : छत्तीसगढ़ में अगस्त के आखिरी सप्ताह में लगातार छुट्टियों का लंबा ब्रेक मिलने वाला है। 26 अगस्त से छुट्टियों का सिलसिला शुरू होगा और 30 अगस्त तक 5 दिन के दौरान सिर्फ एक दिन यानी 27 अगस्त को कामकाज का दिन रहेगा। खास तौर पर बैंक ग्राहकों के लिए यह जानकारी जरूरी है, क्योंकि 28 से 30 अगस्त तक लगातार तीन दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और ओणम के अवसर पर कई स्थानों पर सार्वजनिक, स्कूल, बैंक और सरकारी कार्यालयों में अवकाश या क्षेत्रीय छुट्टी रहेगी। इसके बाद 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और निजी बैंक तथा कोषालय बंद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने रक्षाबंधन के लिए 28 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया है। इस आदेश के तहत अब बैंक और कोषालय भी छुट्टी के दायरे में शामिल हैं। इसके बाद 29 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है, जिस दिन बैंक शाखाएं बंद रहती हैं। वहीं 30 अगस्त को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस तरह 28, 29 और 30 अगस्त को लगातार तीन दिन बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। 26 अगस्त, बुधवार को ईद-ए-मिलाद और ओणम के अवसर पर कई जगहों पर अवकाश रहेगा। हालांकि इस दिन की छुट्टी क्षेत्र और संबंधित संस्थान की अवकाश सूची के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। यानी 26 अगस्त से 30 अगस्त तक के पांच दिनों में 27 अगस्त को छोड़कर बाकी दिनों में अलग-अलग कारणों से छुट्टियां रहेंगी।

तारीख    दिन        छुट्टी/स्थिति

26 अगस्त             बुधवार   ईद-ए-मिलाद/ओणम, कई जगह क्षेत्रीय अवकाश

27 अगस्त             गुरुवार   सामान्य कार्यदिवस

28 अगस्त             शुक्रवार रक्षाबंधन, बैंक और कोषालय बंद

29 अगस्त             शनिवार चौथा शनिवार, बैंक बंद

30 अगस्त             रविवार   साप्ताहिक अवकाश

इस तरह 26 से 30 अगस्त के बीच पांच दिन का लंबा छुट्टी वाला ब्रेक बन रहा है, हालांकि 27 अगस्त सामान्य कार्यदिवस है।

बैंक शाखाएं 28 से 30 अगस्त तक बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। हालांकि बैंक शाखा में जाकर होने वाले काम, जैसे कैश जमा-निकासी, चेक से जुड़े काम या अन्य काउंटर सेवाओं के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है। राज्य सरकार ने पहले ही 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर सामान्य अवकाश घोषित किया था। 6 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना में सरकारी कार्यालयों और संस्थानों के लिए यह छुट्टी निर्धारित की गई थी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश की प्रतियां शासन के विभिन्न विभागों, राजभवन सचिवालय, मुख्यमंत्री सचिवालय और विधानसभा सचिवालय समेत संबंधित कार्यालयों को भेजी हैं। अवकाश की जानकारी RBI के क्षेत्रीय कार्यालय, SBI, PNB, NABARD और राज्य के अन्य संबंधित बैंक अधिकारियों को भी दी गई है। संभागायुक्तों, कलेक्टरों, जिला पंचायत CEO और महालेखाकार कार्यालय को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

रीसेंट पोस्ट्स