अभनपुर में नगर पालिका अध्यक्ष पर अधिकारियों से गाली-गलौज और धमकी का आरोप, FIR दर्ज

news_thumbnail_150_250kb

अभनपुर : रायपुर जिले के अभनपुर में नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे पर CMO निलेश केरकेट्टा और सब इंजीनियर दुशांत चौहान से गाली-गलौज, मारपीट की धमकी और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। अधिकारियों की शिकायत पर अभनपुर थाने में अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, 13 अगस्त को बिना काम किए फंड से भुगतान को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि भुगतान के लिए दबाव बनाने के बाद अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट तक अधिकारियों से गाली-गलौज की और उन्हें नंगा करके मारने की धमकी दी। मारपीट के लिए डंडा मंगवाने का भी आरोप है।

घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति डंडा लेकर आता दिखाई दे रहा है। CMO का कहना है कि घटना के दौरान कार्यालय में महिलाएं और स्कूली बच्चे भी मौजूद थे।

अध्यक्ष का पक्ष फिलहाल सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई स्पष्ट होगी।