रामगोपाल अग्रवाल के करीबियों के घर भी ED की रेड, अनुप अग्रवाल से लेकर रिद्धि-सिद्धि बिल्डर्स तक कई ठिकाने निशाने पर

ed

रायपुर। शराब घोटाला मामले में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर निवास के बाद अब उनके रिश्तेदारों और करीबियों के ठिकानों पर भी ईडी की टीम पहुंची हैं। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रिकाॅर्ड की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ईडी ने रामगोपाल के करीबी अनूप अग्रवाल के रविनगर स्थित घर और दफ्तर समेत चार ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंची है।

इसी तरह दुर्ग में रिद्धि-सिद्धि बिल्डर्स के पार्टनर सजल जैन, विश्वास गुप्ता के घर और रामगोपाल अग्रवाल के भतीजे प्रतीक अग्रवाल के निवास धमतरी में भी ईडी की जांच जारी हैं।

कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय के तीन दर्जन से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस के जवान शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल ईडी की टीम द्वारा इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रिकाॅर्ड की जांच की जा रही है। जांच के बाद ईडी द्वारा कार्रवाई को लेकर प्रेस रिलिज जारी कर इसकी जानकारी दी जाएगी।

बताया जा रहा हैं कि दुर्ग में बिल्डर सजल जैन और विश्वास गुप्ता के घर पर सुबह करीब 6 बजे ED की टीम पहुंची। करीब 7 अफसरों की टीम यहां जांच कर रही है। जांच की कार्रवाई इस समय जारी है। मालूम हो कि सजल जैन और विश्वास गुप्ता कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के काफी करीबी है।

पूर्व में भी एसीबी उनके यहां कार्रवाई कर चुकी है फिलहाल छापे की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में क्या कुछ सामने आया हैं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।