कबीरधाम में सनसनी: शराब पीने के दौरान विवाद, ससुर ने दामाद को उतारा मौत के घाट

giraftar

कबीरधाम। कबीरधाम जिले में ससुर और दामाद के बीच शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के बाद ससुर ने अपने दामाद पर सरई की लकड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान दामाद की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।