रायपुर। महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित 17वीं नेशनल थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। 21 से 23 अगस्त तक गुरु गोविंद सिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य समेत कुल 7 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में 18 राज्यों से करीब 450 खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हुए थे।