रायपुर : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन का ऐलान किया है। मोर्चा 25 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में TET मुक्ति रैली निकालेगा। इस दौरान शिक्षक मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव और DPI संचालक के नाम कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपेंगे। मोर्चे के अनुसार, सेवा, वेतन और शिक्षकों के भविष्य से जुड़े पांच प्रमुख मुद्दों पर अब निर्णायक आंदोलन की जरूरत है।