छत्तीसगढ़ में प्याज के दामों ने बढ़ाई चिंता, एक महीने में थोक कीमतें हुईं दोगुनी

onion_compressed_150_250kb

रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के घरेलू बजट पर असर डालना शुरू कर दिया है। पिछले एक महीने में प्रदेश में प्याज के थोक भाव में करीब 100 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। 23 जुलाई को जहां प्याज 20 से 22 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रहा था, वहीं 23 अगस्त तक इसकी कीमत बढ़कर 42 से 45 रुपये प्रति किलो पहुंच गई।