जगदलपुर। बस्तर जिले के नगरनार स्थित NMDC स्टील प्लांट से जुड़ा आयरन गिट्टी गबन का मामला सामने आया है। प्लांट में पहुंचाई जाने वाली 31.5 मीट्रिक टन आयरन गिट्टी को तय स्थान पर अनलोड करने के बजाय रास्ते में ही गायब करने की कोशिश की गई। मामले में परपा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गबन की गई पूरी आयरन गिट्टी और घटना में इस्तेमाल टिप्पर भी बरामद कर लिया है।