आपत्तिजनक पोस्ट के बाद बिलासपुर में बवाल, भीड़ ने किया पथराव; TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

BAWAL-2

बिलासपुर : शहर के खपरगंज इलाके में शुक्रवार देर रात एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद तनाव की स्थिति बन गई। देखते ही देखते दो गुट आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। हालात काबू करने पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया, जिसमें तारबाहर थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

रीसेंट पोस्ट्स