बिलासपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान फटा टायर; 41 यात्री सुरक्षित

1161518-airport-bilaspur

बिलासपुर। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान अचानक एक पहिए का टायर फट गया। तेज आवाज के साथ विमान को जोरदार झटका लगा, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को नियंत्रित किया और रनवे पर सुरक्षित रोक लिया।