छत्तीसगढ़ के 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी e-KYC, 1 सितंबर से ‘मोर बिजली’ ऐप पर मिलेगी सुविधा

electricity_ekyc_thumbnail_150_250kb

रायपुर। छत्तीसगढ़ में करीब 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए e-KYC अनिवार्य की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। फिलहाल राजधानी के डीडीनगर जोन में इसका ट्रायल चल रहा है। 1 सितंबर 2026 से उपभोक्ता ‘मोर बिजली’ ऐप के जरिए घर बैठे e-KYC कर सकेंगे।