रतनपुर महामाया मंदिर में युवक की चप्पल से पिटाई, BJP नेत्री रेहाना बेगम पद से हटाई गईं, दुकानदारों को भेजा गया नोटिस

notice

बिलासपुर : बिलासपुर के रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर में युवक की चप्पल से पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की महिला मंडल महामंत्री रेहाना बेगम को उनके पद से हटा दिया गया है। पुलिस कार्रवाई और मामले की जांच पूरी होने तक उन्हें पद से मुक्त रखने का आदेश जारी किया गया है।