रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कमिश्नर ने 26 जवानों का किया ट्रांसफर

19_06_2024-transfer_23742347_164

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को पुलिस कमिश्नरेट स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने तबादला आदेश जारी करते हुए एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI), एक प्रधान आरक्षक और 24 आरक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करना तथा विभिन्न थानों के कामकाज में आवश्यक कसावट लाना है। आदेश जारी होने के साथ ही सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें लिस्ट –