शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षक होंगे सम्मानित, 4 को मिलेंगे स्मृति पुरस्कार

shikshak_samman_150_250kb

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। 5 सितंबर को प्रदेश के 33 जिलों के कुल 64 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान 2025-26 प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा चार शिक्षकों को अलग-अलग साहित्यकारों की स्मृति में दिए जाने वाले राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार-2026 से नवाजा जाएगा।

लोक शिक्षण संचालनालय ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। सम्मान समारोह 5 सितंबर को सुबह 11 बजे रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

चयनित शिक्षकों को समारोह से एक दिन पहले 4 सितंबर की सुबह 8 बजे तक एससीईआरटी, शंकर नगर स्थित गेस्ट हाउस में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इसी दिन सुबह 11 बजे लोकभवन में सम्मान समारोह की रिहर्सल भी आयोजित की जाएगी।

राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार-2026 के लिए चार शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें शामिल हैं—

  • राजेश कुमार प्रजापति, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई — डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार
  • कौशल प्रसाद जायसवाल, कोरबा — डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार
  • प्रज्ञा सिंह, दुर्ग — डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार
  • प्रियंका गोस्वामी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ — गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार

राज्य शिक्षक सम्मान के लिए रायपुर से महेन्द्र कुमार पटेल और भारती अग्रवाल, धमतरी से रंजिता साहू और लीलाराम साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से हेमंत कुमार श्रीवास और सरिता सिदार, राजनांदगांव से थंगेश्वर कुमार और कोनिका सोनी, दंतेवाड़ा से कैलाश कुमार नीलम और सुमन चौधरी तथा कबीरधाम से चंद्रिका प्रसाद चंद्रवंशी और संतोष कुमार साहू का चयन किया गया है।

सरगुजा से अजय कुमार कश्यप और रेखा रॉय, नारायणपुर से विरेंद्र कुमार निषाद, जशपुर से संतोषी उन्सेना और रवि कुमार गुप्ता, कोरिया से जया मिश्रा और पूनम पाण्डेय, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी से सुजीत कुमार साहू तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से मोहन लाल जंघेल और पदमा साहू सम्मानित होंगे।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से भजन लाल साहू और योगेन्द्र कुमार देवांगन, बलरामपुर-रामानुजगंज से संजय कुमार श्रीवास्तव और अमृता निकुंज, दुर्ग से कुमुद साहू और पवन कुमार सिंह, कोरबा से कौशिल्या खुराना और जितेन्द्र कुमार साहू, सूरजपुर से गोपाल सिंह और योगेश कुमार साहू का चयन हुआ है।

इसी तरह बलौदाबाजार-भाटापारा से कन्हैया लाल साहू और विशेश्वर साहू, मुंगेली से रघुनाथ राठौर और वंदिता शर्मा, कोंडागांव से हीरा लाल गुरून्द्र और सूरज लाल नेताम तथा रायगढ़ से आरती साहू और ओमकुमारी पटेल को राज्य शिक्षक सम्मान दिया जाएगा।

सुकमा से परिणीता कश्यप और सविता उसेंडी, गरियाबंद से ओमेश्वरी साहू और अनिल कुमार अवस्थी, सक्ती से छवि लाल राठौर और पिल्लाल पटेल, बालोद से नेमसिंह साहू और सुमंत कुमार साहू, जांजगीर-चांपा से गुलजार बरठ और अंजू किरण तथा बेमेतरा से शीतल बैस और आंचल वर्मा सम्मानित होंगी।

इसके अलावा महासमुंद से नीलाम्बर नायक और लक्ष्मण दास मानिकपुरी तथा बिलासपुर से जय कुमार कौशिक और प्रवीण मिश्रा का चयन किया गया है। बस्तर से बुधराम कश्यप और कामेश्वरी कश्यप, उत्तर बस्तर कांकेर से प्रेमप्रकाश साहू और बोधन लाल साहू, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से धर्मेन्द्र कुमार और शिव नारायण सिंह तथा बीजापुर से अनिल कुमार जाटव और केदार नाथ देशमुख को भी राज्य शिक्षक सम्मान मिलेगा।

5 सितंबर को आयोजित होने वाला यह समारोह प्रदेश के उन शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने का अवसर होगा, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। 64 राज्य शिक्षक सम्मान और साहित्यकारों की स्मृति में दिए जाने वाले चार विशेष पुरस्कार समारोह के प्रमुख आकर्षण होंगे।