वन विभाग में 18 अधिकारियों को पदोन्नति, रेंजर से बने सहायक वन संरक्षक

19_06_2024-transfer_23742347_164

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। शासन ने 18 वनक्षेत्रपाल (रेंजर) अधिकारियों को प्रमोशन देते हुए सहायक वन संरक्षक (ACF) के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों की जिम्मेदारियां और अधिकार बढ़ जाएंगे। जारी आदेश के मुताबिक, प्रमोशन पाने वाले सभी 18 अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-12 में स्थान दिया गया है।

इन अधिकारियों को पदोन्नति मिलने के बाद वन विभाग के विभिन्न कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में नई भूमिका निभानी होगी।

देखें 18 अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट:-