रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद अब एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बौछारें जारी हैं, लेकिन 10 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। अगले 24 घंटे में भी राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद मानसूनी हवाओं के और मजबूत होने का अनुमान है।