विश्वकर्मा जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, शिल्प, निर्माण और तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। उनकी जयंती पर कारीगर, शिल्पकार, इंजीनियर, तकनीकी विशेषज्ञ और विभिन्न निर्माण एवं औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े लोग श्रद्धा के साथ उनका पूजन करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की सृजनशीलता और कर्मठता हमें अपने कौशल का सदुपयोग करते हुए राष्ट्र और समाज के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देती है। आज के समय में कौशल, तकनीक और नवाचार विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं।