ओडिशा दौरे से आज रायपुर लौटेंगे CM विष्णुदेव साय, भुवनेश्वर में राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

Untitled-2 copy

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन के लिए टली

रायपुर। राजधानी में जूनियर डॉक्टर्स की प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मांगों के निराकरण के लिए 7 दिन का समय मांगा और समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि जूनियर डॉक्टरों ने 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी।

असम दौरे पर पूर्व CM भूपेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और एआईसीसी सचिव भूपेश बघेल आज असम दौरे पर रहेंगे। असम कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के तौर पर यह उनका पहला दौरा होने वाला है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वह सुबह करीब 7 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह करीब दोपहर 12:30 बजे असम पहुंचेंगे। जहां वह पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग

रायपुर। रायपुर संभाग में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शीर्ष नेताओं द्वारा अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रविवार को प्रतिष्ठा मांगलिक भवन जोरा में शिविर का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम दीप प्रज्ज्वलित कर किया. पहले दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘वर्तमान राजनीति में धर्म एवं धर्मनिरपेक्षता’, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ‘छत्तीसगढ़ सरकार का राजस्व एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में व्यय, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ‘सामाजिक समरसता के पुरोधा’ विषय पर व्याख्यान दिया। इसके अलावा युगल पाण्डेय ने ‘प्रशिक्षण की भूमिका और संगठन सृजन की सार्थकता’ तथा अशोक चतुर्वेदी ने ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा एवं इतिहास’ विषय पर प्रशिक्षण दिया।

रीसेंट पोस्ट्स