बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर बोले मंत्री खुशवंत साहेब, कांग्रेस पर लगाया परिवार और समाज को बांटने का आरोप

bhupesh-das

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस की नीति हमेश से फूट डालो और राज करो की रही है। कांग्रेस आपस में लड़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस एक परिवार, समाज और धर्म को एक-दूसरे से लड़ाने का काम कर रही है। लेकिन हम सभी दृढ़ संकल्पित हैं और राष्ट्र प्रथम, देश प्रथम की विचारधारा से जुड़े हुए हैं। हमारा लक्ष्य प्रदेश को विकसित बनाने का है।

कांग्रेस में आपसी कलह

पीसीसी चीफ बैज के कांग्रेस से सीएम उम्मीदवारों वाले बयान पर मंत्री खुशवंत साहेब ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आपसी कलह साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को पहले ही अपनी पसंद से हटा दिया है। कांग्रेस कितना भी प्रयास कर ले, जनता का विश्वास खो चुकी है।

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर तंज कसते हुए खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर से कुछ नहीं होने वाला. कांग्रेस ग्राउंड में कितना भी मेहनत कर ले, वहां पैसों का खेल और भ्रष्टाचार चलता है।

20 निष्कासित नेताओं की कांग्रेस में वापसी को लेकर खुशवंत साहेब ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जितने भी अपराध होते हैं, उनमें कांग्रेस का नाम सामने आता है। कांग्रेस पहले निष्कासन का पत्र जारी करती है और फिर उसे वापस ले लेती है।

रीसेंट पोस्ट्स