DJ बजाने को लेकर खूनी संघर्ष, युवक की हत्या मामले में 14 गिरफ्तार

imag4

गांजा तस्करी के फरार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी को पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जाली गांव में ग्राहक तलाशते आरोपी हीरो नेताम को कोटा पुलिस ने 1 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान संतोष उर्फ भुरवा मरकाम का नाम सामने आया था। संतोष के पास से गांजा लाकर हीरो नेताम बिक्री कर रहा था। पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबीश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एनडीपीएस की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

बिजली बिल नहीं पटाने वालों पर होगी सख्ती

बिलासपुर। बिलासपुर में बिजली बिल के बकायादारों के खिलाफ अब गुप्त तरीके से विशेष वसूली अभियान चलाया जाएगा. सप्ताह में दो दिन होने वाली इस कार्रवाई के दौरान बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। बीते एक महीने में 4,025 कनेक्शन काटे गए, लेकिन 16.03 करोड़ रुपए के बकाया में से केवल 2.99 करोड़ रुपए की वसूली हो सकी है। वर्तमान में 26,946 बकायादारों पर 93.76 करोड़ रुपए बकाया है। कार्रवाई की जानकारी मौके पर ही एई और जेई को दी जाएगी। वहीं, कमजोर वसूली पर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा और कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

20 दिन में रेलवे ने की 3.13 करोड़ की वसूली

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में बिना टिकट और अनियमित टिकट के खिलाफ चलाए गए जांच अभियान से 1 से 20 सितंबर के बीच रेलवे को 3.13 करोड़ रुपए की आय हुई है। इस दौरान 43,710 मामलों में कार्रवाई की गई। बिलासपुर मंडल से सबसे ज्यादा 1.51 करोड़ रुपए की वसूली हुई, जबकि रायपुर मंडल से 77.04 लाख और नागपुर मंडल से 85.03 लाख रुपए की वसूली की गई। रेलवे की ओर से बिना टिकट और अनियमित टिकट के मामलों में जांच और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है।

रिटायर्ड कर्मी बनेंगे पुलिस मित्र

जांजगीर-चांपा। ग्राम कोसा में पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस बीट पोस्ट प्रारंभ किया गया। पुलिस बीट पोस्ट, पुलिस मितान पोस्ट क्षेत्र में शाम को सघन पेट्रोलिंग कर लोगों से विशेष संवाद किया जाएगा। पुलिस बीट पोस्ट के माध्यम से क्षेत्र में प्रतिदिन शाम को सघन पेट्रोलिंग की जाएगी। साथ ही क्षेत्र के रिटायर्ड पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से गांव की शिक्षा, रोजगार, साफ-सफाई, सुरक्षा और शांति व्यवस्था से जुड़े विषयों पर नियमित चर्चा की जाएगी. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम कोसा की सक्रिय और जागरूक महिलाओं को जोड़कर महिला कमांडो टीम का गठन किया गया. महिला कमांडो टीम के माध्यम से गांव में महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं सकारात्मक वातावरण निर्माण में सहयोग लिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने नशामुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों से संवाद करते हुए नशापान से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहभागिता बढ़ाना, अपराधों की रोकथाम तथा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।

जमीन बंटवारे को लेकर कुल्हाड़ी मारकर चाचा की हत्या

कोरबा। जिले के सरहदी गांव पिपरिया में मंगलवार की अल सुबह कत्ल की सनसनीखेज वारदात घटित हो गई. जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. उसके हमले में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. उसके हमले में मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पसान थानांतर्गत ग्राम पिपरिया के सीपत पारा में बबन राम यादव 85 वर्ष निवास करता था। उनका गांव में ही पुश्तैनी जमीन थी, जिसके बंटवारे को लेकर बबन का विवाद अपने भतीजे अशोक यादव उर्फ सोनू 23 वर्ष से चला आ रहा था। उनके बीच जमीन को लेकर आए दिन विवाद होता था। सोनू मंगलवार की सुबह करीब 5.30 बजे चाचा के घर जा धमका। वह जमीन बंटवारे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। उसने विवाद बढ़ने पर चाचा के सिर में कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके हमले से बुजुर्ग मौके पर ही ढेर हो गया। घटना को अंजाम देकर सोनू भाग निकला. हत्या की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजन व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पसान थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुआ। बहरहाल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।