पुलिस महकमे में फेरबदल: रक्षित केंद्र से थानों तक बदले गए पुलिसकर्मी

प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल में रक्षित केंद्र, यातायात, थाना और चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नवीन पदस्थापन से थाना एवं चौकी स्तर पर पुलिसिंग व्यवस्था में और कसावट आने की उम्मीद जताई जा रही है।
जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे को चौकी मारो (संबद्ध रक्षित केंद्र) से थाना नवागढ़ भेजा गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक बनवाली राम सोनकर को चौकी मारो (संबद्ध रक्षित केंद्र) से चौकी मारो में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा प्रधान आरक्षकों में सखाराम टंडन को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना दाढ़ी, हेमंत साहू को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना नवागढ़, रूपेन्द्र शर्मा को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना खम्हरिया, अजय भगत को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना नांदघाट और लोकेश गौसेवक को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना साजा भेजा गया है।
इसी क्रम में जावेद खान को रक्षित केंद्र बेमेतरा से चौकी देवरबीजा, जितेन्द्र राजपूत को यातायात से चौकी देवकर तथा विजय साहू को चौकी देवरबीजा से चौकी खण्डसरा स्थानांतरित किया गया है।
