छत्तीसगढ़ में GST अफसरों का बड़े पैमाने पर तबादला, 164 अधिकारियों-कर्मचारियों का ट्रांसफर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य जीएसटी विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत अलग-अलग पदों पर कार्यरत कुल 164 अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस बदलाव के बाद कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां और पदस्थापना दोनों बदल गई हैं।
जारी सूची के मुताबिक 36 राज्य कर सहायक आयुक्त और 30 राज्य कर निरीक्षकों को नई जगह पदस्थ किया गया है। वहीं 10 राज्य कर संयुक्त आयुक्त और 13 राज्य कर उपायुक्त भी तबादला सूची में शामिल हैं। इसके अलावा 28 राज्य कर अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
विभाग के इस व्यापक तबादला आदेश में केवल वरिष्ठ अधिकारियों को ही शामिल नहीं किया गया है, बल्कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 47 अधिकारी-कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। इस तरह राज्य जीएसटी विभाग के विभिन्न स्तरों पर कुल 164 अधिकारी-कर्मचारी इस प्रशासनिक फेरबदल से प्रभावित हुए हैं।
देखें लिस्ट















राज्य कर सहायक आयुक्त



