Google Analytics —— Meta Pixel

पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति ने मोहल्ले की महिला को मारा चाकू

CHAKUBAJI

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने अपने मोहल्ले की एक महिला पेट में चाकू मार दिया। महिला घायल अवस्था में घर के पास की गली में गिरी पड़ी रही। उसके पति को जानकारी होने पर वो मौके पर पहुंचा और देखा तो उसकी पत्नी के पेट में चाकू फंसा हुआ था। उसे वैसे ही अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से पुलिस को जानकारी दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज की है।

छावनी पुलिस ने बताया कि कैंप-1 खंडे होटल के पीछे गली में रहने वाले शिकायतकर्ता पी दिवाकर राव की पत्नी एस नीला को उसी के मोहल्ले में रहने वाले आरोपी बी तेजा ने शनिवार की रात करीब 10 बजे चाकू मार कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के एक दिन पहले शुक्रवार की रात को आरोपी ने शिकायतकर्ता की पत्नी से विवाद किया था। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी शनिवार की रात को उस पर चाकू से हमला कर दिया।

शनिवार की रात को आरोपी शिकायतकर्ता के घर पर पहुंचा। उसकी पत्नी से मारपीट करने की कोशिश की। महिला भागी तो आरोपी ने उसे चाकू लेकर दौड़ाया और होटल के पीछे वाली गली में उसके पेट में चाकू मार दिया। शिकायतकर्ता की बेटी पी अंतरा ने पीछे-पीछे जाकर देखा तो उसकी मां गली में पड़ी हुई थी। इसके बाद उसने अपने पिता को फोन पर इसकी जानकारी दी। पहले महिला को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया था। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिला की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।