छत्तीसगढ़ में सूबेदार, सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर की मुख्य परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया आदेश

pareeksha_sthagit_150_250kb

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर अभ्यर्थियों को जानकारी दी है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी थी। हालांकि, अपरिहार्य कारणों के चलते आयोग ने परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है।

आयोग द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा 2, 3 एवं 4 नवंबर 2026 को आयोजित होनी थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है। परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा की नई तिथि और अन्य जरूरी अपडेट के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर नजर बनाए रखें।

रीसेंट पोस्ट्स