रायपुर में भारतीय महिला टीम का धमाकेदार आगाज, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

मुश्किल परिस्थितियों में दीप्ति शर्मा और निक्की प्रसाद ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने संयम के साथ पारी को आगे बढ़ाया और जरूरी मौकों पर आक्रामक शॉट लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। उनकी अहम साझेदारी ने भारत को संकट से उबारा और अंततः टीम ने 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
स्मृति मंधाना की अगुवाई में भारतीय टीम ने रायपुर में खेले गए इस महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जीत के साथ शानदार शुरुआत की। राजधानी में आयोजित इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन किया। जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
