सूरजपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में चोरी, दान पेटी से 10 हजार रुपये लेकर फरार हुए चोर

Theft_at_a_Durga_Pandal_1792298652-1

सूरजपुर : जिले के नवापारा में मां भवानी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने पंडाल का पर्दा फाड़कर अंदर प्रवेश किया और दान पेटी में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए। वारदात के बाद चोर खाली दान पेटी को सड़क के दूसरी ओर फेंककर चले गए।

जानकारी के अनुसार, नवापारा में मां भवानी दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा के लिए पंडाल बनाया गया है। इसी पंडाल को चोरों ने निशाना बनाया। चोर पर्दा फाड़कर अंदर घुसे और वहां रखी दान पेटी से नकदी निकाल ली।

बताया जा रहा है कि दान पेटी में लगभग 10 हजार रुपये रखे हुए थे, जिन्हें चोर लेकर फरार हो गए। नकदी निकालने के बाद आरोपियों ने दान पेटी को सड़क के दूसरी ओर फेंक दिया। घटना सामने आने के बाद इलाके में चोरी को लेकर चर्चा हो रही है।

रीसेंट पोस्ट्स