छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा योजना, 30 नवंबर तक मांगे सुझाव

mahanadi bhavan

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा का लाभ देने के लिए राज्य सरकार ने एक नई पहल की है। इसके तहत ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है। योजना को लागू करने से पहले शासन ने मीडिया कर्मियों और संबंधित पक्षों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन को लेकर 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव भेजे जा सकते हैं। इसके लिए तैयार प्रस्ताव को जनसंपर्क विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है।

मीडिया कर्मी योजना के प्रावधानों और इसके बेहतर क्रियान्वयन को लेकर अपने सुझाव ईमेल के माध्यम से chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेज सकते हैं।

राज्य शासन ने सुझाव देने के लिए एक महीने का समय निर्धारित किया है। प्राप्त सुझावों के आधार पर योजना के प्रारूप और क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं पर विचार किया जाएगा।

रीसेंट पोस्ट्स