Google Analytics —— Meta Pixel

सड़क हादसा: चार पहिया वाहन और बाइक के बीच भिड़त

bike
कोरबा। बेकाबू मोटरसाइकिल और सरकारी वाहन में शुक्रवार को जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के पाली मुख्य सड़क मार्ग में तेज गति से आती हुई मोटरसाइकिल और सरकारी वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को पाली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है।

रीसेंट पोस्ट्स