Google Analytics —— Meta Pixel

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत

tar
रायगढ़।  हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक सारंगढ़ के अंडोला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। यह हादसा वृंदावन भगवानपुर कॉलोनी में हुआ है। बताया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से दोनों मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। गंभीर रूप से घायल दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

रीसेंट पोस्ट्स