Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई नगर निगम कर्मचारी की बाइक हुई चोरी

BIKE-THEAFER

भिलाई। नगर निगम मुख्यालय में एक कर्मचारी का वाहन चोरी हो गया। इस बीच सीसीटीवी में आरोपी की जांच करने चाही तो कैमरों के खराब पड़े होने की जानकारी मिली। हालांकि घटना उजागर होने पर योजना विभाग में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर प्रतीक शाक्य ने घटना की शिकायत सुपेला थाने में कर दी है। कर्मचारी ने बताया कि मंगलवार सुबह नियमित दिनों की तरह निगम कार्यालय में बाइक (सीजी07 एडी 6656) खड़ी करके दफ्तर में काम करने लगा। शाम को घर जाने के लिए निकला दफ्तर से बाहर निकला तो मौके से बाइक गायब मिली। कोई अज्ञात बाइक का ताला तोड़कर वाहन चोरी कर ले गया। इसके बाद परिसर में लगे सीसीटीवी से फुटेज खंगालने पर उनके खराब होने की जानकारी मिली।

रीसेंट पोस्ट्स