Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना: भारत में पिछले 24 घंटे में मिले 24712 नए मामले, 312 की मौत

new corona

नई दिल्ली । कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में घटने व बढऩे का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में 24,712 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 24,712 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,01,23,778 हो गई है। वहीं, इस दौरान 312 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है, जिसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,46,756 हो गई है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 96 लाख से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में 29,791 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। वर्तमान में कोरोना से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 96,93,173 है।  आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से कम बनी हुई है, इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 2,83,849 हो गई है।