Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई: जमीन के सौदे में व्यापारी से ठगे 25 लाख

thagi

भिलाई।  सुपेला पुलिस ने व्यवसायी नागेंद्र मिश्रा निवासी शिवाजी नगर की शिकायत पर उद्योगपति सुनील जैन और उसके भाई सुरेंद्र जैन दोनों निवासी आपापुरा के खिलाफ आईपीसी की की धारा 420 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। नागेंद्र ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में उसका संपर्क सुनील से हुआ था। सुनील ने भाई सुरेंद्र की कोहका स्थित जमीन का सौदा किया था। दोनों के बीच 9 एकड़ जमीन का सौदा 84 लाख में हुआ था।