Google Analytics —— Meta Pixel

फारेंसिक डिपार्टमेंट के फिंगर प्रिंट विंग में पदस्थ DSP की कोरोना से मौत

DSP

रायपुर। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीएसपी की कोरोना से मौत हो गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक डीएसपी का नाम सुनील शर्मा है, जो पुलिस मुख्यालय रायपुर में फारेंसिक डिपार्टमेंट के फिंगर प्रिंट विंग में पदस्थ थे।

पहले उनका इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन चार दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान कल डीएसपी सुनील शर्मा की मौत हो गयी। सुनील शर्मा की उम्र करीब 55 साल थी और वो बिलासपुर के रहने वाले थे।छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 282368 संक्रमित मिले है,जिसमें 268988 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।3400 की मृत्यु हो चुकी है।शेष 9980 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।

रीसेंट पोस्ट्स