Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जल्द बनेगा भव्य कार्यालय: वोरा

vora

शहर में राजीव भवन निर्माण का हुआ शुभारंभ

दुर्ग। मध्यप्रदेश के दौर से ही दुर्ग जिला प्रदेश की राजनीति के लिए विशेष महत्व रखता है किंतु लंबे समय से शनिचरी बाजार स्थित कांग्रेस भवन जर्जर अवस्था मे पहुंच गया था। समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान विधायक अरुण वोरा द्वारा मरम्मत, संधारण एवं रंगाई पुताई का कार्य करवा व्यवस्थित करने का प्रयास किया जाता रहा था। अब प्रदेश में 15 वर्ष बाद कांग्रेस की सरकार आने के बाद सभी जिलों में राजधानी रायपुर की तर्ज पर राजीव भवन के नाम से कांग्रेस कार्यालय के निर्माण का भूमिपूजन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी द्वारा करवाया गया था। जिसके बाद आज सोमवार को विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, शहर अध्यक्ष गया पटेल, आर एन वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं कांग्रेस जनों की उपस्थिति में कार्य का शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर विधायक वोरा ने सभी कांग्रेस जनों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के मंशा अनुरूप यथा शीघ्र भव्य कांग्रेस भवन का निर्माण पूर्ण करवाया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी सभी कांग्रेस जनों को बधाई दी एवं जल्द गुणवत्ता पूर्ण कार्य करवाने की बात कही।

रीसेंट पोस्ट्स