Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के आरोपियों को चंद घंटों में धर दबोचा

Untitled-1 copy
रायपुरी। राजधानी में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 2 दिन पहले ही एसएसपी ने बैठक लेकर पुलिसिंग को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसका असर भी दिखाई दिया। शहर में 2 दिनों में हत्या की 2 वारदातें हुईं और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों ही मामलों में चंद घंटों में ही आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के खौफ और दबाव बढऩे से कई अपराधी भूमिगत हो गए हैं। वहीं पुलिस ने पुराने अपराधियों, सटोरियों, जुआरियों, रंगदारी करने वाले, वारंटियों की कुंडली बनाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए जेल भेजने का सिलसिला जारी रखा है, नए नवेले अपराधियों पर पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है।