Google Analytics —— Meta Pixel

क्या इंसानों के लिए भी खतरनाक है बर्ड फ्लू ? वैज्ञानिकों के जवाब…

bird flu

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में भी एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। देश के सात राज्य पहले से ही बर्ड फ्लू की चपेट में थे और यहां बड़ी संख्या में पक्षी मृत पाए गए। ऐसे में यह सवाल हर किसी के मन में है कि बर्ड फ्लू से इंसानों को कितना खतरा है और क्या यह पक्षियों से इंसानों को भी हो सकता है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि फिलहाल देश में फैल रहा बर्ड फ्लू का H1 स्ट्रेन पक्षियों से इंसानों में जा सकता है लेकिन इसकी आशंका काफी कम है।

NIHSAD के सीनियर साइंटिस्ट सी. तोष कहते हैं, ‘मौजूदा वायरस जूनेटिक है जिसका मतलब है कि यह जानवरों से इंसानों में प्रवेश कर सकता है।
बर्ड फ्लू के सबसे ज्यादा मामलों वाले देश में भारत भी शामिल है क्योंकि यहां दूसरी जगहों से आने वाले प्रवासी पक्षियों की तादाद बहुत ज्यादा है। दूसरी जगहों से उड़कर आने वाले जंगली पक्षियों के कारण अकसर बर्ड फ्लू फैलता है जो अपने मल के जरिए वायरस फैलाते हैं।