Google Analytics —— Meta Pixel

खड़े माल वाहक वाहन में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

shav mila

 

रायपुर। राजधानी  से सटे माना इलाके में युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। युवक की लाश माना बस्ती में खड़े माल वाहक वाहन में थी। गाड़ी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि, शव की शिनाख्त जगमोहन वर्मा उम्र (32 वर्ष) अभनपुर निवासी के रूप में की गई है। मृतक जगमोहन वर्मा गाड़ी को खुद चलाकर अभनपुर जा रहा था। एफएसएल की टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुँचने के बाद पूरी जांच कर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा जाएगा।