Google Analytics —— Meta Pixel

18 जनवरी को जोगी नगर के पास लगेगा वार्ड जनकल्याण शिविर…

nigam

दुर्ग / महापौर धीरज बाकलीवाल की मंशा के अनुरूप उनके मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वार्ड वार्ड में जन कल्याण शिविर आयोजित किया जा रहा है इस दिशा में 18 जनवरी को जोगी नगर के पास बोरसी वार्ड 49 और बोरसी वार्ड 50 के गरीब हितग्राहियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने उनसे आवेदन लिए जाएंगे वार्ड के हितग्राहियों से अपील है कि वह जोगी नगर के पास शिविर स्थल में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाएं ।
आज सिविल लाइन वार्ड 48 और 47 के लिए न्यू पुलिस लाइन में स्थित शासकीय नवीन स्कूल में वार्ड जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया था जहां गरीब हितग्राहियों से राशन कार्ड मजदूर कार्ड पेंशन कार्ड तथा पट्टा नवीनीकरण और नया पट्टा से संबंधित आवेदन लिए गए इस दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर और नगर निगम के कर्मचारी शिविर में उपस्थित थे ।