Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से होगा शुरू, अधिसूचना जारी

cg-vidhansabha

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा. सत्र के दौरान कुल 24 बैठकें होंगी. राजभवन की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है. सत्र में सरकार एक लाख करोड़ से ऊपर का मुख्य बजट पेश करेगी. वहीं कई महत्वपूर्ण संशोधन विधेयकों को सदन में मंजूरी दी जाएगी.