Google Analytics —— Meta Pixel

गौरवपथ में दो और गयानगर में तीन दुकानों को निगम ने किया सील

Seel (3)

 

दुर्ग:- निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार निगम स्वामित्व की पांच दुकानों को आज बाजार विभाग के प्रभारी बाजार अधिकारी नारायण सिंह यादव के नेतृत्व में सील किया गया । नारायण सिंह यादव, चंदन मनहरे, निशांत यादव, शशीकांत यादव, महेन्द्र सोनटके द्वारा सीलबंद की कार्यवाही कर निगम का ताला लगाया ।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा गौरवपथ में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत् एलआईसी कार्यालय के सामने दुकान का निर्माण का पात्र हितग्राहियों को दुकानें आबंटित किया गया है। इनमें से दुकान क्रं0 18 में शिव सेना नगर कार्यालय का नेमप्लेट लगाया गया था वहीं दुकान क्रं0 19 में बजरंग दल जिला कार्यालय लिखकर दुकानों का उपयोग किया जा रहा था। जिसे आज नगर निगम अमला ने अपना ताला लगाकर सील किया गया । इसी प्रकार गयानगर में निर्मित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की दुकानों में सुमन यादव, रामदस द्वारा कब्जा किया गया था तथा दुकान क्रं0 8 को आकाश पटेल बिना प्रीमियम राशि जमा किये दुकान चालू कर लिया था । निगम अमला ने तीनों दुकानों में अपना ताला लगाकर सील किया है ।