Google Analytics —— Meta Pixel

वरिष्ठ विधायक वोरा ने की राहुल गांधी से मुलाकात

arun-vora-rahul-gandhi
नई दिल्ली:- 10 जनपथ में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सौजन्य भेंट की। वोरा ने श्री गांधी से प्रदेश की राजनीति एवं संगठन के विषय मे विस्तार से चर्चा की। राजनैतिक चर्चा के अलावा राहुल गांधी ने श्री मोतीलाल वोरा को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कर्मठ, ऊर्जावान एवं पार्टी के प्रति समर्पण की मिसाल ऐसे व्यक्तित्व बहुत विरले ही मिलते हैं। एक सच्चे कांग्रेसी को सदैव उनका अनुसरण करना चाहिए। श्री गांधी ने मोतीलाल वोरा से अपने व्यक्तिगत एवं पारिवारिक रिश्ते को याद दिलाते हुए कहा कि गांधी परिवार के तीन पीढ़ियों के साथ काम करने वाले वोरा जी ने आखिर तक अपने ऊर्जा एवं भरोसे में कोई कमी नहीं आने दी।