Google Analytics —— Meta Pixel

सेंट्रल जेल मे सामने आया चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोडिंग का चौंकाने वाला मामला

bilaspur jel

बिलासपुर। देश में इस समय चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोडिंग को लेकर जबरदस्त सख्ती बरती जा रही है। जिन लोगों ने चाइल्ड पोर्न वीडियो डाउनलोड किया है, उन्हें देश के हर कोने से तलाशा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी इसका व्यापक असर देखने को मिला है। अब तक राजधानी से लेकर प्रदेश के कई जिलों से आधा दर्जन मामलों में कार्रवाई भी हो चुकी है, तो पड़ताल अब भी जारी है। इसी बीच हड़कंप मचाने वाली यह खबर सामने आई है कि प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर के सेंट्रल जेल में चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड किया गया है। जेल के भीतर अपलोडिंग का मामला अपने आप में चौंकाने वाला है। घटना जितनी चौंकाने वाली है, उतना ही हड़कंप मचाने वाला है।

मामले को लेकर सेंट्रल के आला अधिकारियों से लेकर कर्मियों की नींद उड़ गई थी, लेकिन जब इस बात का खुलासा हुआ कि अपलोड एक कैदी ने किया है, तब जाकर अमले ने राहत की सांस ली है। लेकिन सवाल यह है कि 2010 से सजा काट रहे एक कैदी के पास पोर्न वीडियो अपलोडिंग का साधन कहां से आया। अब इस सवाल का जवाब तलाशना भी जरूरी हो गया है, जिसमें संलिप्तता की जांच भी होना तय हो चुका है।