Google Analytics —— Meta Pixel

झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की लाश, क्षेत्र में दहशत

MURDER

रायपुर- राजधानी के सड्डू इलाके में झाड़ियों में अज्ञात युवक की लाश मिली है, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सड्डू स्थित चैतन्यग्रीन सोसाइटी के पास यह लाश मिली है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेकने की आशंका जताई जा रही है, प्रथम दृष्टया चार से पांच दिन पुरानी लाश बतायी जा रही है, घटना की सूचना पर विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना की जांच की जा रही है।