Google Analytics —— Meta Pixel

शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ मे अगले हफ्ते से खुलेंगे स्कूल

school
रायपुर। राज्य सरकार ने स्कूल खोलने का मन बना लिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज इसकी जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि अगले सप्ताह से 9वीं से 12वीं क्लास तक स्कूल खुल जाएंगे। कल होने जा रही कैबिनेट की बैठक में मुहर लगेगी। मंत्री ने बताया कि स्कूल खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं स्कूलों में छात्रों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। छात्रों को मास्क लगाकर स्कूल आना होगा। स्कूलों में सैनिटाइज किया जाएगा।