Google Analytics —— Meta Pixel

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 2 आतंकी गिरफ्तार

taliban-terrorists

जम्मू।  सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुलगाम जिले में पिछले साल भारतीय जनता पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाले टीआरएफ (द रेसिस्टेंस फोर्स) के आतंकवादी जहूर अहमद राथर व एक अन्य आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकियों को जम्मू संभाग के सांबा जिले से गिरफ्तार किया गया है।

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने 12 और 13 फरवरी की रात को सांबा जिले से टीआरएफ के आतंकवादी जहूर अहमद राथर उर्फ साहिल उर्फ खालिद व एक अन्य आतंकी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि टीआरएफ लश्कर-ए-तैयबा का ही संगठन है।

कश्मीर पुलिस के अधिकारी ने कहा कि राथर पिछले साल कुलगाम में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं और दक्षिण कश्मीर जिले के फुर्रा में एक पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल था। कुलगाम के वाईके पोरा इलाके में पिछले साल 29 अक्तूबर को तीन भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, फ़िदा हुसैन , उमेर रशीद और उमर रमजान की हत्या कर दी गई थी।