ठगड़ाबांध ओवरब्रिज का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण, विधायक वोरा के सतत प्रयासों से पूर्ण हुआ निर्माण

thagda bandh
दुर्ग:- दुर्ग भिलाई सीमा पर 70 साल पुराने ठगड़ा बांध के पास रेलवे क्रासिंग बार बार बंद रहने के कारण आम जनता को समय और पेट्रोल डीजल का भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। ब्रिज निर्माण से स्कूल अस्पताल व शहर मुख्यालय में पहुंचना अब आसान हो जाएगा। ठगड़ा बांध ओवरब्रिज निर्माण के लिए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा लगातार प्रयास रत थे। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय से ही उन्होंने ब्रिज निर्माण को आवश्यक बताते हुए बजट में शामिल करने की मांग रखी थी 8 वर्षों से लगातार फ़ॉलोअप करने के बाद ब्रिज के 37 पिल्लरों पर पूरा स्ट्रक्चर बन कर खड़ा हो चुका है व डामरीकरण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। 23 करोड़ 65 लाख की राशि का सिविल कार्य लोनिवि ब्रिज विभाग व 14 करोड़ 92 लाख का सिविल कार्य रेल्वे के हिस्से में कराया गया है। कुल 41 करोड़ की लागत से बन रहे ब्रिज के लिए वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं लोनिवि मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में इच्छाशक्ति की कमी के कारण 6 वर्षों तक लंबित रहने के बाद आखिरकार प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद ब्रिज निर्माण पूर्ण हो सका है। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री से ब्रिज को जनता को समर्पित करने लोकार्पण कार्यक्रम का समय लिया जाएगा। ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू होते ही अंडरब्रिज का कार्य भी तत्काल प्रारंभ कराया जाएगा ताकि ट्विन सिटी दुर्ग भिलाई के नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।

रीसेंट पोस्ट्स