Google Analytics —— Meta Pixel

आयुक्त का औचक निरीक्षक, नदारत कर्मचारियों का लगाया ऐब्सन्ट, गोठान में दिए निर्देश

22.02 (1)

रिसाली। श्याम नगर स्थित टंकी आॅफिस का अपर कलेक्टर व नगर पालिक निगम आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक कार्यालय में रखे अटंेडेंस रजिस्टर का मिलान किया। नदारद रहने वाले दो कर्मचारियों का ऐब्सन्ट लगाया।
आयुक्त सुबह 11ः30 बजे कार्यालय पहुंचे और सबसे पहले राजस्व कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पहले उपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली। बाद में राशन कार्ड और मतदाता सूची पीडीएफ बनाने के कार्य का अवलोकन किया। आयुक्त स्थापना शाखा और लेखा शाखा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यहां दो कर्मचारियों के नदारद रहने पर उपस्थिति पंजी में ऐब्सन्ट लगाया। आयुक्त ने कर्मचारियों को हिदायत दी कि वे समय पर कार्यालय पहुंचे।

गोबर के रखरखाव पर किया फोकस
पानी टंकी कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद आयुक्त नेवई गोठान पहुंचे और गोबर खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान तैयार वर्मी खाद को शीघ्रता से छन्नी कर पेकिंग करने निर्देश दिए। मुक्तिधाम में 1500 नग छेना देने के बाद आयुक्त ने शीघ्रता से गो काष्ट व छेना तैयार करने के निर्देश दिए।

नागरिकों ने बताई समस्या
मैत्रीनगर फेस-6 वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त से मुलाकात की। सौजन्य भेंट में नागरिकों ने क्षेत्र में सिवरेज समस्या के अलावा जर्जर सड़क मरम्मत की मांग की। आयुक्त ने शीघ्रता से समस्याओं को दूर करने आश्वासन दिया। आयुक्त से मुलाकात करने वालों में वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जे एस शग्गू, सचिव सतीश यादव, सुम्भा नायडू कोषाध्यक्ष आदि शामिल थे।