Google Analytics —— Meta Pixel

तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ईंधन टैंकर से टकराई, 6 की मौत

car tank

इंदौर । शहर के लसुडिय़ा थाना क्षेत्र के तलावली चांदा में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ईंधन टैंकर से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए लोगों की उम्र 18 से 28 साल के बीच थी। लसुडिय़ा थाना पुलिस ने बताया कि तलावली चांदा क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प के पास सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़े ईंधन टैंकर से तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर जा टकराई। दुर्घटना की विकरालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार सभी छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान ऋषि पंवार, सूरज, चंद्रभान रघुवंशी, सोनू जाट, सुमित सिंह और देव के रूप में हुई है। सभी इंदौर के ही रहने वाले थे और बाहरी मांगलिया क्षेत्र से शहर की ओर आ रहे थे। सभी छह शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय भेजा गया है।